ये हार्डवेयर सौफ़्टवेयर क्या है?

स्मार्टफोन और लैपटाप के सस्ते होकर जन समुदाय तक पहुंचने से हिन्दी भाषा में दो नये शब्द भर्ती हो गये, हार्डवेयर और सौफ़्टवेयर | पर मज़ेदार बात यह है कि अधिकांश लोग न तो इन शब्दों का सही अर्थ जानते हैं, और न ही इन शब्दों की उत्पत्ति के संदर्भ मे ही उन्हे कुछ ज्ञात होता है |

कम्प्यूटर के घर घर पहुंचने से पहले हार्डवेयर शब्द सुनते ही हथौडा, कील, तार, पेंट आदि भौतिक निर्माण में लगने वाली वस्तुओं का बोध हुआ करता था|

 

pc-hardwarestamped hiकम्प्युटर के संदर्भ में हार्डवेयर एक कम्प्युटर का वह भाग है जो भौतिक है, अर्थात जिसे बिना भौतिक प्रक्रिया के आसानी से बदला नहीं जा सकता| यानी सर्किट, मदरबोर्ड, चिप आदि, जिन्हे आम तौर पर कारखाने में बनाया जाता है, हार्डवेयर की श्रेणी में आते हैं| इस शब्द का पहला आध्यात्मिक उल्लेख आर एल माइकलसन ने १९५२ में सान्खियिकी सम्बन्धित पत्रिका, “दि इन्कार्पोरेटेड स्टेटिस्टीशियनमे बाइनरी मैथेमेटिक्सनामक लेख में किया था|

http://en.wiktionary.org/wiki/hardware

अब बात आती है साफ़्टवेयर की| साफ़्टवेयर क्या है, इसे समझने के लिये हमे एक क्लिष्ठ से सुनाई देने वाले हिंदी शब्द की सहायता लेनी होगि क्रमानुदेश|

क्रमानुदेश्, जिसे अन्ग्रेज़ी में प्रोग्राम या एप्प्लिकेशन कहा जाता है, वह ज़रिया है जिससे मनुष्य अपनी मंशा कम्प्युटर को बताते हैं और जिसपर कम्प्यूटर अमल करता है|

क्रमानुदेश शब्द की उत्पत्ति क्रमअर्थात सीक़्वेन्स और अनुदेशअर्थात इंस्ट्रक्शन को मिला कर बनता है| अर्थात क्रमानुदेश न सिर्फ़ कम्प्युटर को यह बताता है कि क्या करना है, बलकी यह भी बताता है कि उसे कब करना है |

माइक्रोसोफ़्ट वर्ड, व्हाट्स एप्प और गूगल क्रोम ब्राउज़र सभी क्रमानुदेश अर्थात प्रोग्राम या एप्प्लिकेशन की श्रेणी में आते हैं

किसी भी कम्प्यूटर सिस्टम मे विद्यमान सभी क्रमानुदेशों को सामूहिक रूप से सौफ़्टवेयर कहा जाता है| अत: बोल चाल की भाशा में जब लोग यह कहते हैं कि उनके कम्प्यूटर या स्मार्टफोन पर कई सौफ़्टवेयर्सहैं तो वे तकनीकी भाशा एवं अन्ग्रेज़ी दोनो ही के नज़रिये से व्याकरणिक भूल करते हैं| सही कथन होता यदि वे कहते कि उनके कम्प्यूटर पर कई क्रमानुदेश, या प्रोग्राम्, या एप्प्लिकेशन हैं, या कि उनके कम्प्यूटर पर सौफ़्टवेयर की मात्रा अधिक हो गई है|

softwarestampedhi

ऐसा भी कह सकते हैं कि सौफ़्टवेयर शब्द का उपयोग आम तौर पर कम्प्यूटर के स्थूल और सूक्ष्म भागों में भेद करने के लिये किया जाता है | स्थूल भागों को हार्डवेयर कहा जा सकता है, और सूक्ष्म भाग को सौफ़्टवेयर्|

सौफ़्टवेयर शब्द की उत्पत्ती की कथा निम्नांकित लिंक पर उप्लब्ध है| इस शब्द का प्रथाम् आध्यात्मिक उपयोग १९५८ में जाँन टुकी द्वारा किया गया पर इस लिंक के अनुसार इस शब्द के जन्मदाता पाल निकैट हैं, जिन्होने १९५३ में यू सी एल ए विश्वविद्यालय में क्रमानुदेशों पर काम करते हुए इसका प्रथाम उपयोग किया था|

http://web.archive.org/web/20110716065247/http://www.niquette.com/books/softword/part0.htm

यदि लेख पसंद आया हो या हार्डवेयर और सौफ़्टवेयर के संदर्भ में आपके पास सवाल या टिप्पणी हो तो अवश्य कमेंट छोडकर हमसे संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.